फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Liquor Party Till 2 Pm during lockdown in jaipur Friend Left Girl On Highway two person Gangraped

जिम्मेदार कौन: पार्टी के बाद कहासुनी हुई तो युवती को सड़क पर छोड़ गया दोस्त, दो युवकों ने किया गैंगरेप

Tue, 08 Jun 2021 12:34 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 08 Jun 2021 12:34 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कार सवार 2 दरिंदों ने होटल से पार्टी करके लौट रही 22 साल की एक लड़की को अपना शिकार बनाया। उन्होंने लिफ्ट देने के बहाने पीड़िता को गाड़ी में बैठा लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Liquor Party Till 2 Pm during lockdown in jaipur Friend Left Girl On Highway two person Gangraped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें पहले कोरोना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ीं। इसके बाद दोस्ती का रिश्ता चकनाचूर हुआ और आखिर में एक युवती की अस्मत तार-तार कर दी गई। यह पूरा घटनाक्रम जयपुर में रविवार (6 जून) रात करीब दो बजे हुआ, जिसका खुलासा सोमवार (7 जून) को हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


लॉकडाउन तोड़ देर रात तक शराब पार्टी
गौरतलब है कि कोरोना के चलते राजस्थान में सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बावजूद देर रात तक होटल खुल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी स्कीम में अहिंसा सर्कल के पास एक होटल रविवार को देर रात तक खुला रहा, जिसमें एक युवती ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। 
विज्ञापन


बीच सड़क पर 'टूटा' दोस्ती का रिश्ता
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे युवती के एक दोस्त ने कोई काम बताते हुए उसे भांकरोटा चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों भांकरोटा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, 200 फीट बाईपास पर दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई तो युवक उसे बीच सड़क पर ही छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास में लेकर तार-तार की अस्मत
बताया जा रहा है कि जब युवती और उसके दोस्त की बहस हो रही थी तो दो अन्य युवक वहां मौजूद थे। उन्होंने लिफ्ट देने के बहाने पीड़िता को गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान इलाके में ले गए थे। वहां उन्होंने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह राहगीरों की मदद से भांकरोटा थाने पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed