{"_id":"6401b53462330ae7e90fb373","slug":"light-rain-in-many-cities-of-eastern-and-western-rajasthan-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: राजस्थान में बदला मौसम, कई शहरों में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: राजस्थान में बदला मौसम, कई शहरों में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
Fri, 03 Mar 2023 02:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:22 PM IST
सार
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गुरुवार से बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत महसूस कराई है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी के हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। अुनमान के मुताबिक शनिवार को भी मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर उदयपुर संभाग में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को जालौर में सबसे अधिक गर्म रहा। जालौर में अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन