{"_id":"5a6da1564f1c1b805a8b68df","slug":"leopard-siting-at-national-highway-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के बीचों-बीच बैठा था ये खूंखार, देखने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के बीचों-बीच बैठा था ये खूंखार, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जमा भीड़ और घायल पैंथर(इनसेट में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे संख्या 8 पर स्थित अंबेरी के पास आज अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां एक एक घायल पैंथर हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर बैठ गया। जिसे देखने के लिए यहां वाहन चालकों सहित आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दरअसल, आज कुछ लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी कि नेशनल हाईवे 8 पर स्थित अंबेरी के पास एक पैंथर सड़क पर बैठा है। जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले मौके पर जमा लोगों को पैंथर के नजदीक से हटाया। वही पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम को मौके पर भारी भीड़ होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, कुछ देर बाद टीम ने पैंथर को बेहोश करने में सफलता हासिल कर ली। वन विभाग की टीम पैंथर को पशु चिकित्सालय में लेकर गई है, जहां पर घायल पैंथर का इलाज जारी है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने रात के समय सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर के घायल होने की संभावना जताई है।