फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Leopard orgy in Malviya Nagar of Jaipur, creating ruckus on the roofs of houses for three hours

खौफ: जयपुर के मालवीय नगर में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर उत्पात मचाता रहा

Sun, 19 Dec 2021 03:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Dec 2021 03:45 PM IST
सार

एक मकान की छत पर सुबह करीब आठ बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आते ही इलाके के लोग चमक उठे। यह मकान सूना पड़ा है। वन विभाग की टीम पहुंची तब तक कॉलोनी के लोग डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर बैठे रहे। 

विज्ञापन
Leopard orgy in Malviya Nagar of Jaipur, creating ruckus on the roofs of houses for three hours
जयपुर के मालवीय नगर में मकानों की छतों पर दौड़ता रहा तेंदुआ - फोटो : video grab

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में रविवार सुबह एक तेंदूआ तीन घंटे तक क्षेत्र के मकानों की छतों पर उत्पात मचाता रहा। गनीमत रही कि इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया। वह एक छत से दूसरी छत और दूसरी से तीसरी पर उछलता-कूदता रहा। दहशत के बीच कुछ लोगों ने उसके फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किए। 

विज्ञापन


जयपुर की इस पॉश कॉलोनी के सेक्टर सात में एक मकान की छत पर सुबह करीब आठ बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आते ही इलाके के लोग चमक उठे। यह मकान सूना पड़ा है। लोगों ने जाकर दूर से देखा तो एक खिड़की में तेंदुआ नजर आया। उसे देख लोग भाग निकले और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची तब तक कॉलोनी के लोग डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर बैठे रहे। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के इरादे से उसे ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया तो वह सूने मकान से निकलकर छत पर चला गया। फिर वह एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। उसने टीम को बुरी तरह छका दिया। उसे बमुश्किल करीब 11:30 बजे ट्रेंकुलाइज किया जा सका। बेहोश होते ही टीम ने उस पर जाल डाला और फिर पिंजरा वाहन में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार तेंदुआ जयपुर के समीप झालाना के जंगल से शहरी क्षेत्र में आ गया था। अच्छा यह रहा कि उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। रेस्क्यू टीम में वन विभाग के रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा व सहायक वनपाल सुरेश चौधरी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed