भारतीय सेना: सेवानिवृत्त हुए सप्त शक्ति कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर
तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी, जनरल क्लेर ने 1982 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था। वे अपनी नेतृत्व क्षमता, गतिशीलता और साहसिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, 'लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर दक्षिण पश्चिमी कमान से सेना के लगभग 40 वर्ष के सफल कैरियर के बाद सेवानिवृत हुए।'
प्रवक्ता के अनुसार, सप्त शक्ति कमान के कमांडर क्लेर ने यह कमान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर को सौंपी। भिंडर भी क्लेर की तरह ही आर्मर्ड कोर के अधिकारी हैं।
Lieutenant General Alok Kler, Army Commander #SouthWesternCommand relinquished the command of the #SouthWesternCommand. The General Officer laid a wreath at #PrernaSthal #Jaipur and received a Guard of Honour.
विज्ञापन विज्ञापन
#IndianArmy. pic.twitter.com/8znX2RZmDD— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) March 31, 2021
प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर 31 मार्च 2021 को जयपुर में स्थित सप्त शक्ति कमान से सेना के लगभग 40 वर्ष के सफल करियर के बाद सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर जनरल ऑफिसर ने प्रेरणा स्थल पर वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी, जनरल क्लेर ने 1982 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था। वे अपनी नेतृत्व क्षमता, गतिशीलता और साहसिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।