{"_id":"6416bd7f1c85ec02240a94d3","slug":"khurshid-arrived-in-jaipur-to-settle-the-gehlot-sachin-dispute-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: गहलोत-सचिन विवाद सुलझाने पहुंचे खुर्शीद, नेताओं को मतभेद भुलाकर किला बचाने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: गहलोत-सचिन विवाद सुलझाने पहुंचे खुर्शीद, नेताओं को मतभेद भुलाकर किला बचाने की दी नसीहत
Sun, 19 Mar 2023 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:43 PM IST
सार
जयपुर में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के मतभेद सुलझाते नजर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद। दोनों नेताओं को कांग्रेस के किले बचाने की दी नसीहत।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के मतभेद करने का प्रयास करते नजर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को कहीं न कहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता सता रही है। खुर्शीद ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद सुलझाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद बोले सचिन पायलट की जगह यदि मैं भी होता तो मेरे मन में यह विश्वास होता कि आने वाला कल हमारा है तो आज की क्यों चिंता करें? सचिन पायलट को लेकर खुर्शीद ने कहा कि वो मेरे दोस्त के बेटे हैं। वे जवान हैं और राजस्थान में बहुत काम किया है। मैं उनका बड़ा सम्मान करता हूं। रही बात अशोक गहलोत की तो उनके साथ काम किया है। वे अनुभवी नेता हैं। उनका प्रभाव भी है। केंद्र में भी रहे हैं, हम सब उनके प्रशंसक हैं। हमें उन पर बड़ा विश्वास है।
विज्ञापन
हमें बैठकर समाधान निकाले हुए एक साथ चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा सास बहू में भी झगड़े होते हैं लेकिन सास कहती है बहू से हम बात नहीं करेंगे फिर भी बातचीत होती रहती है। खुर्शीद ने कहा कि हमें इस तरह से काम करना होगा कि जहां पर हम कमजोर हैं वहां पर भी यह दिखे कि कांग्रेस अपने किले को बचाने में कामयाब रही है।