फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kashmiri students facebook post on bakra eid makes controversy in udaipur

कश्मीरी छात्र ने गाय को लेकर फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, हंगामा

Wed, 06 Sep 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
kashmiri students facebook post on bakra eid makes controversy in udaipur
फेसबुक पोस्ट और कॉलेज प्रशासन का लेटर
बकरीद के दिन एक कश्मीरी छात्र द्वारा गाय को लेकर किए गए आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट से यहां हंगामा मच गया है। मामला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये संवेदनशील मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में सामने आया है। फेसबुक पोस्ट के बाद विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उमरड़ा स्थित एसएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पहुंचे और वहां जोरदार विरोध दर्ज करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि छात्र के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उसकी डिग्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने इसी बीच लिखित में कहा है कि संबंधित छात्र का ये प्रयास एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित यूनिवर्सिटी व एआईसीटीई को भी कार्यवाही करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ा तो संबंधित छात्र ने किया ये

kashmiri students facebook post on bakra eid makes controversy in udaipur
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन - फोटो : amar ujala
कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि इस छात्र ने जो किया उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। कॉलेज के अनुसार इस छात्र ने पिछले सैशन में इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की है। हालांकि हंगामा बढ़ते देख संबंधित छात्र ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज से हटा लिया है।

इधर, इस मामले की हिरणमगरी पुलिस का कहना है कि प्रकरण सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में कॉलेज प्रशासन ने भी पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

इस मामले में कलक्ट्रेट पर भी विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मेवाड़ प्रांत में काफी कश्मीरी छात्र पढ़ाई करने के लिए यहां आते रहे हैं। ऐसे में आए दिन कभी छात्रों द्वारा तो कभी स्थानीय लोगों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed