फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kangna ranaut comment after manikarnika controversy in Rajasthan

'मणिकर्णिका' पर उपजे बवाल पर कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा-छोड़ो बेकार की बातें

Thu, 08 Feb 2018 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
kangna ranaut comment after manikarnika controversy in Rajasthan
जोधपुर एयरपोर्ट पर कंगना रनौत - फोटो : amar ujala
फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री कंगना रनौत आज जोधपुर पहुंची। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में वह झांसी की रानी का रोल निभा रही हैं।
विज्ञापन


कंगना रनौत ने कहा कि देश कि एक ऐसी बेटी का रोल करने पर उन्हें गर्व है। फिल्म का राजस्थान में ब्राह्मण समाज के विरोध करने के सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में झांसी की रानी के प्रेम-प्रसंग जैसी बातें फैलाईं जा रही हैं, ऐसा सोचा भी कैसे जा सकता है।
विज्ञापन


रनौत ने कहा कि यह सब गलत है और बेकार की बातें हैं। फिल्म में ऐसा कुछ नही है। फिल्म को लेकर हो रहे इस तरह के विरोध से हमें दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के राइटर ने तो अपनी बेटी का भी नाम मणिकर्णिका रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में चोट लगने के बाद रुक गई थी शूटिंग

kangna ranaut comment after manikarnika controversy in Rajasthan
manikarnika
जोधपुर में फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान पैर में लगने से कंगना रनौत घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी थी। जिस पर कंगना फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोककर मुम्बई चली गई थीं। इसके बाद आज वापस जोधपुर लौटी।

अब इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। उधर, राजस्थान में ब्राह्मण समाज द्वारा फिल्म के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed