{"_id":"58d675654f1c1b1a191a235c","slug":"junk-scandal-in-education-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लाख के घोटाले के चार आरोपी सालभर बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लाख के घोटाले के चार आरोपी सालभर बाद गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सालभर पहले उजागर हुए चर्चित रद्दी घोटाले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सालभर पहले करीब 72 लाख रुपए का रद्दी का घोटाला सामने आया था। सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि एक साल पहले बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने इस संबंध में शिकायत दी थी।
इसके बाद से पुलिस इन आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आगरा में इनके होने की जानकारी पुलिस को मिली, जहां से प्रोडक्शन वारंट के तहत इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में रवि कुमार, अमित, सत्यवीर और साहिल हैं जबकि मुख्य आरोपी इरशाद अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा की काॅपियों सहित रद्दी के लिए टेण्डर जारी करता है। एक साल पहले यह टेण्डर आगरा की एक फर्म के नाम खुला था। फर्म का संचालक इरशाद ट्रकों में रद्दी भरकर कांटे पर तोल के लिए लेकर गया, उसने रद्दी का वजन कम बताकर घोटाला किया था। रद्दी का वजन देखकर सचिव मेघना चौधरी ने घोटाले का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दी थी जिसमें 72 लाख रुपए का घोटाला होने की बात सामने आई थी।