फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JP Nadda Will Visit Rajasthan Next Month over bypolls Preparations

राजस्थान: बहुत दिनों बाद भाजपा की बैठक में दिखीं वसुंधरा राजे, उपचुनाव रणनीति पर हुआ मंथन

Sun, 03 Oct 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Oct 2021 03:07 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजस्थान का दौरा करेंगे और सुंदर सिंह भंडारी के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
JP Nadda Will Visit Rajasthan Next Month over bypolls Preparations
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा की कद्दावर नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे काफी दिनों के बाद भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दिखाई दीं। राजस्थान में उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा मुख्यालय में कमेटी की बैठक में धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


वहीं किस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा इसके लिए दोनों पर सीटों पर दो नेताओं को जमीनी स्तर पर स्थिति पता लगाने के लिए फील्ड में भेजने पर फैसला किया गया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजस्थान का दौरा करेंगे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया बैठक में नहीं दिखे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नवंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान दौरे पर आएंगे और सुंदर सिंह भंडारी के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नड्डा का उदयपुर संभाग में दौरा संभावित है। हालांकि अभी उनके दौरे की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनिया सरकार के खिलाफ खोले हैं मोर्चा
राजस्थान रीट परीक्षा में धांधली को लेकर सरकार के खिलाफ सतीश पुनिया आंदोलन कर रहे हैं इसमें उनके साथ भाजयुमो के कार्यकर्ता दे रहे हैं। पुनिया ने कहा था कि अगर सरकार पूरी तरह से परीक्षा की जांच नहीं कराएगी तो सभी जिलों में आंदोलन होंगे।

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर भी 30 अक्तूबर को चुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए अधिसूचना एक अक्तूबर को जारी होगी, नामांकन आठ अक्तूबर तक किया जा सकेगा, मतदान 30 अक्तूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।


गौरतलब है कि धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था, वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था । दोनों नेताओं के निधन से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed