फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Journey of Justice Bhandari, Jodhpur to ICJ, know some specific things

जस्टिस भंडारी ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में फिर बढ़ाया राजस्थान का मान

Tue, 21 Nov 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Journey of Justice Bhandari, Jodhpur to ICJ, know some specific things
dalvir bhandhari
जस्टिस दलवीर भंडारी को नीदरलैंड के हेग स्थ‍ित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में फिर से चुना गया है। जस्टिस भंडारी ने राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में जन्मे है। अपने इस करियर में उन्होंने 20 से अधिक अहम पदों की जिम्मेदारी सम्हाली है। 
विज्ञापन


दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर में एक अक्टूबर 1947 को वकील महावीरचंद भंडारी के घर हुआ था। उन्होंने जोधपुर यूनिवर्सिटी से लॉ किया और उसके बाद अमरीका के शिकागो स्थित नार्थ वेस्टर्न विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन



उनके दादा भी वकील थे। पिता और दादा दोनों ही राजस्थान बार एसोसिएशन के सदस्य रह चुके थे। अपने करियर की शुरुआत में भंडारी ने राजस्थान हाईकोर्ट में कुछ साल प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर से चले गए दिल्ली

Journey of Justice Bhandari, Jodhpur to ICJ, know some specific things
dalvir bhandhari
साल 1991 के आस पास वे दिल्ली चले गए और वहां पर अपनी प्रैक्टिस शुरू की। साल 2005 में वे मुंबई हाईकोर्ट  मुख्य न्यायधीश बने। वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश भी रहे हैं।

भंडारी दूसरी बार इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के सदस्य बने हैं। इससे पहले वे साल 2012 में पहली बार सदस्य बन चुके हैं। उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें साल 2014 में दिया गया।


 

ऐतिहासिक रही है जीत

Journey of Justice Bhandari, Jodhpur to ICJ, know some specific things
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
गौरतलब है कि आईसीजे में जस्टिस दलवीर भंडारी को फिर से चुन लिया गया है, उनकी इस जीत को सरकार ने ऐतिहासिक बताया है। यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान और बढ़ रही हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक है। 

बता दें कि दलवीर भंडारी की टक्कर ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड से थी, शुरुआत से भारत ने ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी थी और अंत में ब्रिटेन के उम्मीदवार ने नाम ही वापस ले लिया जिससे भंडारी की जीत पक्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed