फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Joshi raised questions on the government's advocacy in the Jaipur bomb blast case

Jaipur: जोशी ने बम ब्लास्ट केस में सरकार की पैरवी पर उठाए सवाल, बोले- कांग्रेस ने हमेशा बांटने की राजनीति की

Sat, 01 Apr 2023 07:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Apr 2023 07:27 AM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट में सरकार ने प्रभावी पैरवी नहीं की। इस केस में सरकार द्वारा नियुक्त अतिरिक्त महाअधिवक्ता ने कई दिनों तक पैरवी नहीं की, सवाल उठता है ऐसा उन्होंने किसके कहने पर किया?

विज्ञापन
Joshi raised questions on the government's advocacy in the Jaipur bomb blast case
सीपी जोशी और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सरकार संकट में आती है, तो अपने को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील खड़े करती हैं, लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट में सरकार ने प्रभावी पैरवी नहीं की। केस के लिए सरकार की ओर से नियुक्त अतिरिक्त महाअधिवक्ता ने कई दिनों तक पैरवी नहीं की, सवाल उठता है ऐसा उन्होंने किसके कहने पर किया है?

विज्ञापन


सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बांटने की राजनीति की है। 1984 में सिख भाई-बहनों का नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुआ, आतंकवादियों को प्रश्रय और संरक्षण कांग्रेस सरकार के समय हुआ।
विज्ञापन


शांति प्रिय राजस्थान में साढ़े चार साल से सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। कांग्रेस सरकार के खत्म होते जनाधार के कारण मुख्यमंत्री गहलोत कभी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, कभी खालिस्तान की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार 21 सीट भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस- सीपी जोशी
सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत 2023 के विधानसभा चुनाव में 156 सीट जीतने की बात करते हैं, जबकि अशोक गहलोत के दो बार के कार्यकाल के बाद हुए चुनावों में विधानसभा की 21 और 56 सीटें ही कांग्रेस जीत पाई और प्रदेश के आज के हालात देखकर लगता है कि अबकी बार 21 सीट भी नहीं जीत पाएगी। जोशी ने कहा-विधानसभा 2018 के चुनाव में किसानों से किया गया ऋण माफी का वादा, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, संविदा कर्मियों को नियमितिकरण का वादा, कानून व्यवस्था सुधारने, अपराध को रोकने और महिला सुरक्षा का वादा गहलोत सरकार ने पूरा नहीं किया। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी, भाजपा को प्रचंड जनादेश मिलेगा।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की जयपुर स्थित निवास पर शुक्रवार को मुलाकात भी हुई। सतीश पूनियां ने सीपी जोशी का स्वागत-अभिनंदन किया और उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।


पूनिया ने कहा-सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा को प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे और 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed