{"_id":"593d6e194f1c1baa5d9bf02e","slug":"jee-advanced-2017-kota-students-in-top-100-rank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE advanced 2017 : कोटा ने जमाई टाॅप 100 में धाक, स्टूडेंट्स ने जमकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE advanced 2017 : कोटा ने जमाई टाॅप 100 में धाक, स्टूडेंट्स ने जमकर मनाया जश्न
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस 2017 के रिजल्ट में कोटा के स्टूडेंट्स ने अपनी मेहनत के जरिये सफलता की कहानी लिखी है। अखिल भारतीय स्तर पर टाॅप 10 रैंक में से 5 पर कोटा के छात्र कब्जा करने में सफल रहे। वहीं, टॉप—50 की बात करें तो करीब आधे छात्र कोटा के विभिन्न कोचिंग संस्थानों से निकले हैं। इसी कामयाबी के बाद शिक्षा नगरी में रविवार को दिनभर जश्न का माहौल रहा। वाईब्रेंट कोचिंग संस्थान ने 5वीं रैंक लाने वाले विद्यार्थी सूरज यादव और उसके परिवार सहित पूरे शहर में रैली निकाल कर जश्न मनाया। वहीं, एलेन कोचिंग, रेजोनेंस और न्यूक्लियस सहित अन्य कोचिंग संस्थान और स्टूडेंट्स भी जमकर खुशियां मनाते नजर आए। हालांकि, अभी यहां पढ़कर जेईई—एडवांस में जगह बनाने वाले छात्रों की जानकारी सामने आने का सिलसिला जारी है।
गौरतलब है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार 23 आईआईटी की 10,988 सीटों के लिए जेईई-एडवांस परीक्षा के जरिए 36 हजार परीक्षार्थियों को सफल घोषित कर दिया गया है। इस बार जेईई—एडवांस में 1.70 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 33,050 यानी 19 प्रतिशत छात्राएं और बाकी छात्र थे।

शिक्षा नगरी की टॉप-10 में रही धाक
खुशियां मनाते स्टूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
जेईई—एडवांस 2017 परीक्षा परिणाम में कोटा के कोचिंग संस्थानों ने एक बार फिर कामयाबी का परचम लहराया। अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोच्च 10 में से पांच रैंक पर कोटा के छात्रों ने कब्जा जमाया। जबकि पंचकुला के सर्वेश मेहतानी 366 में से 339 अंक लेकर ऑल इंडिया टॉपर बने। वहीं पुणे के अक्षत चुग दूसरे और दिल्ली के अनन्य तीसरे स्थान पर रहे। कोटा के कोचिंग संस्थान वाइब्रेंट एकेडमी के छात्र सूरज यादव राजस्थान में सबसे ज्यादा अंक लाकर अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक लाने में कामयाब हुए। रेजोनेंस के छात्र सौरभ यादव ने छठवीं रैंक पर कब्जा जमाया। एलन कोचिंग के ओंकार मनिक देशपाण्डे ने 8वीं, रचित बंसल ने 9वीं तथा लक्ष्य शर्मा ने 10वीं रैंक प्राप्त की। सूत्रों के अनुसार, इस बार टॉप 100 में 40 प्रतिशत कोटा के कोचिंग छात्रों ने जगह बनाई है।
कोटा में पढ़ने वाले अब तक सामने आए टॉपर्स
- सूरज यादव- एआईआर-5-भिवानी, सौरभ यादव-एआईआर-6-भिवानी, ओंकार देशपांडेय-एआईआर-8-दिल्ली, रचित बंसल-एआईआर-9-चंडीगढ़, लक्ष्य शर्मा-एआईआर-10, यतीश अग्रवाल- एआईआर-12, अमन कंसल- एआईआर-15, यश खेमचंगानी- एआईआर-16, देवांश गर्ग-एआईआर-19, अर्पित अग्रवाल- एआईआर-21, अभय गोयल- एआईआर-23, तुषार गौतम- एआईआर-24, पियूष टिबरीवाल- एआईआर-37, सात्विक- एआईआर-42, ईरन घोष- एआईआर-45, शौर्य अग्रवाल- एआईआर-50, मयंक-एआईआर-66, ऋतिक-एआईआर-98