फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur municipal corporation start new tradition about national anthem and song

ये है देश की पहली सरकारी संस्था! जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना हुआ अनिवार्य

Tue, 31 Oct 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
jaipur municipal corporation start new tradition about national anthem and song
नगर निगम में राष्ट्रगान गाते मेयर व कर्मचारी
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देशभर में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान में एक एेसी सरकारी संस्था हैं, जिसने इस मौके पर एक नई शुरुआत की है।
विज्ञापन



नगर निगम जयपुर में आज से सभी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए बाकयदा निगम ने आदेश जारी कर समय भी निर्धारित किया है। आदेश के अनुसार राष्ट्रगान का समय सुबह 9.50 बजे और राष्ट्रगीत का समय शाम 5.55 बजे तय किया गया है।
विज्ञापन


आदेश के तहत इसके लिए कर्मचारियों को कहीं एकत्रित होने की आवश्यकता नहीं है, वह निगम परिसर में जहां भी है राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के सम्मान में खड़े रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी होंगे जिम्मेदार

jaipur municipal corporation start new tradition about national anthem and song
फाइल फोटो।
जयपुर नगर निगम के मेयर अशोक लाहोटी ने बताया कि इस पहल से कर्मचारी और अधिकारियों में राष्ट्रभावना संचार होगा। इसके लिए पूरे निगम परिसर में स्पीकर भी लगवाएं गए हैं।

उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में स्थित नगर निगम के विभिन्न जोन मुख्यालयों में भी इसके लिए व्यवस्था की गई है। राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत सभी कर्मचारी गाएं, इसकी पालना के लिए उपायुक्त व अतिरिक्त आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभी कर्मचारी तय समय पर आॅफिस पहुंचें, यह सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed