{"_id":"605486c27704fb7e631274da","slug":"jaipur-metro-said-people-can-hire-coaches-to-celebrate-birthdays-and-other-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर मेट्रो की पहल: जन्मदिन मनाने के लिए किराये पर ले सकेंगे कोच, इतना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर मेट्रो की पहल: जन्मदिन मनाने के लिए किराये पर ले सकेंगे कोच, इतना होगा शुल्क
Fri, 19 Mar 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो
- फोटो : फाइल
अधिक राजस्व कमाने के उद्देश्य से जयपुर मेट्रो ने शुक्रवार को कहा कि अब लोग जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों का जश्न मनाने के लिए मेट्रो के कोच भी किराये पर ले सकेंगे। इससे पहले छोटे विज्ञापन शूट करने के लिए भी जयपुर मेट्रो को किराये पर उठाया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जो व्यक्ति मेट्रो कोच में कोई कार्यक्रम मनाना चाहता है तो उसे चार घंटे के लिए प्रति कोच पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद हर अतिरिक्त घंटे पर एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन