फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur dist. colltector siddharth mahajan admitted into sms hospital

कलक्टर की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस हॉस्पिटल मिलने पहुंची मुख्यमंत्री

Thu, 04 Jan 2018 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 04 Jan 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
jaipur dist. colltector siddharth mahajan admitted into sms hospital
एसएमएस अस्पताल में जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन - फोटो : Amar Ujala
यहां कलक्टर की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।आपातकालीन इकाई में परीक्षण के बाद उन्हें कॉटेज वार्ड में आॅब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया। बांसवाड़ा दौरे के बाद आज देर शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से एसएमएस अस्पताल पहुंची।

loader
यहां कलक्टर की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।आपातकालीन इकाई में परीक्षण के बाद उन्हें कॉटेज वार्ड में आॅब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया। बांसवाड़ा दौरे के बाद आज देर शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से एसएमएस अस्पताल पहुंची।

जहां उन्होंने कलेक्टर सिद्दार्थ महाजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद महाजन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन स्वास्थ्य खराब होने से पिछले कुछ दिनों से छुट्टियों पर चल रहे थे। आज उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, तो अचानक एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

महाजन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव, डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप सिंह समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।

सीनियर डॉक्टर व पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ यूएस अग्रवाल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ यूएस अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala
वहीं, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉक्टर यूएस अग्रवाल, अधीक्षक डॉक्टर डीएस मीणा, डॉक्टर गिरधर गोयल समेत अन्य डॉक्टर भी आ गए। इसके बाद महाजन का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इसके बाद उन्हें कॉटेज वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

महाजन की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर जिला कलक्ट्रेट के आला अधिकारी व स्टॉफ भी उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन उनके आराम करने के चलते मिल नहीं सके। महाजन के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed