{"_id":"6061d2b64f91b678a2246059","slug":"jaipur-cdpo-shilpi-meena-dies-in-road-accident-in-uniyara-in-tonk-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर : आमेर की सीडीपीओ शिल्पी मीणा की सड़क दुर्घटना में मौत, होली पर पिता से मिलने जा रही थीं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर : आमेर की सीडीपीओ शिल्पी मीणा की सड़क दुर्घटना में मौत, होली पर पिता से मिलने जा रही थीं घर
Mon, 29 Mar 2021 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Mar 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा पुलिस थाना इलाके के गांव ढिकालिया के पास एक सड़क दुर्घटना में सीडीपीओ शिल्पी मीणा की मौत हो गई और उनके पति आरएएस अधिकारी संदीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में हुए हादसे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पी के शव को मुर्दाघर में रखवाया और घायल पति संदीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना की वजह
उनियारा थाना क्षेत्र के ढीकोलिया गांव के पास कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे लगे पोल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद कार पलट कर सड़क किनारे गिर गई। शिल्पी मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थीं शिल्पी
शिल्पी मीणा पति के साथ कार में सवार होकर होली पर अपने पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह घटना घट गई।
शिल्पी मीणा जयपुर के आमेर में थीं सीडीपीओ
बता दें कि 35 वर्षीय शिल्पी मीणा जयपुर के आमेर में महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ पद पर कार्यरत थीं जबकि उनके पति संदीप कुमार समाज कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन