{"_id":"58d674384f1c1bfc2f1a2720","slug":"ipl-trophy-reached-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल ट्राफी जयपुर पहुंची, दिखा जबरदस्त क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल ट्राफी जयपुर पहुंची, दिखा जबरदस्त क्रेज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में आईपीएल ट्राफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का क्रेज क्रिकेट प्रेमियों का सिर चढ़कर बोलता है। आईपीएल की चमचमाती ट्राफी किसके हाथों में जाएगी यह बड़ा सवाल है। आईपीएल का दसवां संस्करण पांच अप्रेल को शुरू होगा। इससे पहले आईपीएल ट्राफी देश भर में अपना अलग सफर तय कर रही है। इसी सफर के दौरान ये ट्राफी शनिवार को जयपुर पहुंची। जहां क्रिकेट फैन्स ने ट्राफी के दीदार किए।
जयपुर के डब्ल्यूटीपी पर ट्राफी रखी गई, जहां क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस चमचमाती ट्राफी को लेकर उनका उत्साह देखने लायक था। इस ट्राफी ने चंडीगढ़ से दस मार्च से अपना ये सफर शुरू किया जो 31 मार्च को पुणे में जाकर खत्म होगा।
इससे पहले ये ट्राफी चंडीगढ़, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना, रांची, लखनऊ में जा चुकी है। जयपुर के बाद अहमदाबाद, इंदौर, नागपुर, मुंबई और पुणे पहुंचेगी। जयपुर में इस ट्राफी का स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। सैंकड़ों लोगों ने ट्राफी को निहारा और इसे सराहा भी।