फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Insult of the National Anthem of India by congress SevaDal

कांग्रेस सेवादल ने किया राष्ट्रगान का अपमान, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 14 Aug 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Insult of the National Anthem of India by congress SevaDal
कांग्रेस सेवादल का कार्यक्रम, जिसमें राष्ट्रगान के समय बैठे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल के कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान के अपमान का खुला आरोप लग रहा है। कारण है एक वीडियो, जो वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान गाया जा रहा है, लेकिन कोई भी खड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन


कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे वायरल करने वाले सेवादल के कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान के अपमान का खुला आरोप लगा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में सेवादल कार्यकर्ता राष्ट्रगान संबंधी संहिता का पूरी तरह उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। वे बैठे-बैठे ही इसे गा रहे और सुर तथा समय संबंधी नियमों की भी अनदेखी इस वायरल वीडियो में हो रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांग्रेस के आला पदाधिकाधिकारियों तक भी पहुंच गया है। इस मामले में पार्टी की ओर रही बदनामी को देखते हुए सेवादल के पदाधिकारियों से सफाई मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में सामने आया है कि ये वीडियो राजस्थान सेवादल के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैम्प के दौरान बनाया गया है। ये कैम्प गत 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच सीकर जिले के खाटू श्यामजी में आयोजित हुआ था। इस दौरान राष्ट्रगान बैठे-बैठे ही गाया गया। जिसका वीडियो बनाकर पार्टी के ही किसी व्यक्ति ने वायरल कर दिया।

राष्ट्रगान के अपमान का यह वीडियो वायरल होने से पार्टी की फजीहत हुई है। चर्चाओं का दौर तेज होता जा रहा है।

कांग्रेस सेवादल की ओर से अब ये दी जा रही है सफाई

Insult of the National Anthem of India by congress SevaDal
कांग्रेस सेवादल का कार्यक्रम, जिसमें राष्ट्रगान के समय बैठे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
संगठन के पदाधिकारी इस मामले में सोशल मीडिया पर सफाई भी दे रहे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस सेवा दल के प्रशिक्षण शिविरों में अन्य विषयों के साथ राष्ट्रगान, ध्वज गीत, राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत गीत अभ्यास कक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा होते हैं।

अभ्यास के समय लय, ताल,उच्चारण व अर्थ भी समझाए व दोहराए जाते हैं। उनका कहना है कि सेवादल सन् 1923 से पूर्ण विधान व सन्मान से इन गीतों का गायन करता आ रहा है। राष्ट्रगान का अभ्यास करते समय किसी ने ये वीडियो बना लिया।

सेवादल ने स्पष्ट किया है कि वे  राष्ट्रगान, ध्वज गीत, राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय भावना का सम्मान करता है और प्रत्येक प्रतीक कांग्रेस सेवादल के लिए अपने प्राणों से अधिक प्रिय है। इस मामले में एक पदाधिकारी का कहना है राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के बारे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए निर्देशों से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैठकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अभ्यास किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed