{"_id":"59717f274f1c1b501a8b46df","slug":"initiative-of-woman-commission-success-in-triple-talaq-case-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: पति के गुस्से का शिकार हुई नगीना का घर फिर से बस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: पति के गुस्से का शिकार हुई नगीना का घर फिर से बस गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
नगीना और अब्दुल गफार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी विवाद के निपटारे का सबसे सुगम रास्ता है दोनों पक्षों के बीच बातचीत है। यह बात सार्थक हुई जैसलमेर की रहने वाली नगीना के साथ।
दरअसल नगीन को तीन दिन पूर्व उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था। जिसकी गुहार नगीना ने राज्य महिला आयोग में की थी। इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा के निर्देश पर जैसलमेर महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को समझाइश के लिए जैसलमेर बुलाया था।
इसमें पुलिस की भी मदद ली गई और नगीन के पति व व उसके परिवार जोधपुर से बुलाया गया। काउंसलिंग जैसलमेर के महिला थाने में की गई। इस दौरान प्रारंभ में दोनों पक्षों पर विभिन्न आरोप लगाए। लेकिन बाद में महिला आयोग की जिलाध्यक्ष सुधा पुरोहित ने नगीना व उसके पति अब्दुल गफार को एक अलग कमरे में ले जाकर समझाइश की।

आयोग की पहल से लौटा सुकून
नगीना
इसके बाद दोनों को भी अकेले बातचीत का मौका दिया गया। यह प्रक्रिया दो बार अपनाई गई। जब दोनों के बीच सुलह हो गई और उन्होंने फिर से साथ रहने का निर्णय ले लिया तो दोनों से अपनी सहमति लिखवाई गई।
जिसमें अब्दुल गफार ने लिखा कि उसने गुस्से में तीन तलाक कह दिया था और वह अपने शब्द वापस लेता है। इसके बाद नगीना ने भी महिला थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस ले लिया। गौरतलब है कि जैसलमेर की रहने वाली नगीन की शादी जोधपुर के रहने वाले अब्दुल गफार से तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से विवाद चल रहा था। दस दिन पूर्व अब्दुल गफार ने नगीन को फोन पर तलाक दे दिया था।