{"_id":"59379f754f1c1b801c9c8f9f","slug":"in-owner-killing-case-police-arrested-one-sharpshooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅनर किलिंग: 20 दिन बाद एक शॉर्प शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅनर किलिंग: 20 दिन बाद एक शॉर्प शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
लव कपल— ममता व अमित का फाइल फोटो
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में बीते माह हुई आॅनर किलिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया था। इस मामले में अमित नायर को गोली मारने वाले शॉर्पशूटर को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमित नायर के सास—ससुर ने जिस शॉर्पशूटर से उसका मर्डर करवाया था उसका नाम विनोद गौरा है। जिसे पुलिस ने नागौर जिले के कुचामन से गिरफ्तार किया है। आॅनर किलिंग मामले के मुख्य अभियुक्त जीवन राम चौधरी ने अपने दामाद अमित नायर को मारने के लिए इस शूटर से सम्पर्क किया था। गौरतलब है कि जीवनराम चौधरी अपनी बेटी ममता चौधरी के इंटरकास्ट शादी करने से नाराज था। पुलिस के अनुसार जीवनराम चौधरी ने दो शूटर को यह काम सौंपा था। जिसमें एक रामदेवा राम था जबकि पकड़ा गया गौरा उसका सहयोगी था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के अनुसार 17 मई को जीवनराम के साथ दोनों शूटर करणी विहार थाना क्षेत्र के जगदंबा विहार में अमित के घर गए थे। लेकिन विनोद गौरा अमित के घर में अंदर नहीं गया था वह कार में ही बैठा था।
विज्ञापन
जबकि रामदेवा घर के अंदर गया था और उसने गोली चलाई थी। जानकारी के अनुसार जीवनराम चौधरी ने दोनों शूटर को 50000 रुपए दिए थे। जिसे दोनों ने बाद में बांट लिया था। अब पुलिस रामदेवा राम को ढूंढने में लगी है।