{"_id":"58d0f8a34f1c1be8561a109f","slug":"in-nims-university-matter-students-protest-in-rajasthan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री के बदले अस्मत मांगने के मामले में छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री के बदले अस्मत मांगने के मामले में छात्रों का हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री के बदले अस्मत मांगने के मामले में निम्स यूनिवर्सिटी के चैयरमैन के खिलाफ राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया। जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर किए गए इस प्रदर्शन में छात्रों ने नारेबाजी की और निम्स के चैयरमैन बी.एस. तोमर का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी किया।
दरअसल तोमर के खिलाफ एक मामला चल रहा है, जिसमें तोमर पर डिग्री के बदले में एक छात्रा की अस्मत मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले का विरोध लंबे समय से चल रहा है। विरोध में छात्रों ने पहले तो जमकर नारेबाजी की और उसके बाद बीएस तोमर का पुतला जलाक प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग थी कि तोमर की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता के खिलाफ मुहिम छेड़ना चाहते हैं।
छात्रों का कहना है कि तोमर को एक मिनट भी पद पर बने नहीं रहना चाहिए। छात्रों ने मांग की कि तोमर को तुरंत प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। मामले पर विवि के कुलाधिपति व राज्यपाल कल्याण सिंह का ध्यान चाहते हैं, उन्हें कोई सख्त कदम का निर्देश देना चाहिए।