{"_id":"598337c74f1c1b0b778b45d1","slug":"improve-health-status-of-lioness-smell-likely-to-recover-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेरनी ‘महक’ की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार, जल्द स्वस्थ होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरनी ‘महक’ की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार, जल्द स्वस्थ होने की संभावना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
शेरनी ‘‘महक’’ की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही सज्जनगढ़, उदयपुर के जैविक उद्यान की शेरनी ‘‘महक’’ की स्वास्थ्य स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है एवं शीघ्र ही इसके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की संभावना है। पशु चिकित्सकों की टीम ‘‘महक’’ के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुये है।
सहायक वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि जैविक उद्यान सज्जनगढ़, उदयपुर की शेरनी ‘‘महक’’ पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थी। स्थानीय पशु चिकित्सक करमेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में इसका ईलाज निरन्तर किया जा रहा था
लेकिन स्थिति में सुधार को नहीं देखते हुए मंगलवार को नाहरगढ़ जैविक उद्यान जयपुर के पशु चिकित्सक डाॅक्टर अरविन्द माथुर एवं माचिया जैविक उद्यान जोधपुर के डाॅक्टर श्रवण सिंह राठौड़ को भी ‘‘महक’’ के ईलाज हेतु बुलाया गया।

‘‘महक’’ की स्वास्थ्य स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है
शेरनी ‘‘महक’’
- फोटो : Vishnu Sharma
देवड़ा ने बताया कि तीन पशु चिकित्सको की टीम द्वारा लगातार ‘‘महक’’ का ईलाज शुरू किया एवं लगातार ब्लड सैम्पल लेकर ईलाज के दौरान क्रिटेनिन लेवल एवं ब्लड यूरिया का परीक्षण करवाया जा रहा है।
बुधवार को ‘‘महक’’ का एक ब्लड सैम्पल लेकर पशु चिकित्सा की देशभर में ख्याति प्राप्त संस्था ‘‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर, बरेली’’ में व्यक्तिश भिजवायी गयी। आज वहां से भी परीक्षण रिपोर्ट आने की संभावना है।
देवड़ा ने बताया कि आज सुबह भी ‘‘महक’’ का ब्लड सैम्पल लेकर स्थानीय लेबोरेट्री में जांच करवाई। जिसके अनुसार क्रिटेनिन लेवल पहले की तुलना में काफी कम 5.1 पाया गया एवं ब्लड यूरिया लेवल भी पूर्व से कम होकर 142 पाया गया। इससे प्रतीत होता है कि ‘‘महक’’ की स्वास्थ्य स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है एवं शीघ्र ही इसके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की संभावना है।