{"_id":"59dc9e1f4f1c1b71548b69d4","slug":"if-you-are-unemployed-then-these-16-courses-can-be-given-to-the-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप बेरोजगार है तो ये 16 कोर्स दिला सकते हैं नौकरी, डालिए एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप बेरोजगार है तो ये 16 कोर्स दिला सकते हैं नौकरी, डालिए एक नजर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य के लिए नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। सर्टिफिकेट व डिप्लोमा स्तर के इन कोर्स से छात्रों को न केवल अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, वहीं वे अपनी शिक्षा में भी इजाफा कर सकेंगे।
राजस्थान की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को अध्ययन के दौरान ही कौशल विकास के ऐसे खास कोर्सेज करवाए जाएंगे ताकि स्नातक होते ही वे आत्मनिर्भर और स्वालंबी बन सकें।
वे आज इग्नू व आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना एवं प्राचार्यों व समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार राजस्थान में ऐसा अनूठा प्रयोग हो रहा है। इसके तहत कॉलेज शिक्षा विभाग, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की मदद से प्रदेश की सभी राजकीय महाविद्यालयों में 16 ऐसे सर्टीफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर रहा है, जिनको करने से न केवल छात्रों के लिए रोजगार की संभावना बढ़ेगी बल्कि उनमें उद्यमिता का विकास होगा। ये कोर्सेज सभी महाविद्यालयों में 1 अक्टूबर से प्रारंभ हुए हैं।

4 लाख स्टूडेंट्स को होगा फायदा
किरण माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेजों में कोर्सेज बेहतर तरीके से संचालित हो सकें इसके लिए प्रदेश के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को एकदिवसीय प्रशिक्षण भी आज की कार्यशाला में दिया गया। प्रदेश की 219 महाविद्यालयों में 4 लाख से ज्यादा छात्र अध्यनरत हैं। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सभी महाविद्यालयों को 16 कोर्सेज से उद्योगों की मांग और छात्रों की पसंद के अनुसार इनमें से 5 कोर्स शुरू कर दिए हैं। अब तक 94 कॉलेजों में 5646 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इन कोर्सेज के लिए पंजीकरण भी करवा लिया है। ये कोर्सेज अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं के अलावा सभी वर्ग की छात्राओं के लिए निशुल्क रहेंगे जबकि सामान्य वर्ग के लिए बेहद कम शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे।