फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hostel girls do not get food

हॉस्टल में नहीं है राशन, छात्राएं लौटी घर

Sat, 15 Jul 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hostel girls do not get food
hostels - फोटो : demo pic
उदयपुर जिले के भीण्डर स्थित जनजाति बालिका छात्रावास में राशन नहीं है। इसके चलते छात्राएं 25 दिन से अपने-अपने घरों पर लौट गई हैं।
विज्ञापन


वल्लभनगर, धरियावद, लसाड़िया तहसील क्षेत्र से नगर में छात्रावास में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ने जाने वाली जनजाति छात्राएं पिछले 25 दिन से स्कूल नहीं जा पा रही हैं। इसका मुख्य कारण राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास में राशन नहीं होने से छात्रावास में रहने नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते 50-60 किलोमीटर दूर वाली छात्राएं अभी तक अपने घर पर ही हैं तो वहीं 15-20 किलोमीटर क्षेत्र की छात्राएं प्रतिदिन बस का सफर करके भीण्डर पहुंच रही है।

भीण्डर से करीब 15 किलोमीटर दूर टेकण गांव निवासी प्रेमी मीणा कक्षा 12 साइंस में राजकीय बालिका उमावि में अध्ययनरत है। उसने बताया कि वह पिछले वर्ष से हॉस्टल में रह रही है। इस वर्ष भी आवेदन जमा करवा चुकी है और विद्यालय के प्रथम दिन अपने साथ रहने के लिए सामग्री का बैग भरकर हॉस्टल पहुंची, लेकिन वहां काम करने वाली चपरासी ने कहा कि राशन नहीं हैं इसलिए रुकने की व्यवस्था नहीं हो सकती। इसी तरह पाणुन्द निवासी भंवरी कुमारी मीणा, रेखा कुमारी मीणा, टेकण निवासी प्रेमकुमारी मीणा आदि ने भी यही समस्या बताई।
विज्ञापन


वार्डन का कहना है कि 22 जून को राशन की लिस्ट दे दी थी लेकिन अभी तक राशन सामग्री छात्रावास में नहीं पहुंची। पहले की राशन सामग्री में केवल दालें और कुछ मसाले ही बचे हुए हैं। ऐसी स्थिति में छात्राओं को कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed