{"_id":"59b64d444f1c1be37f8b5f53","slug":"horse-in-primary-health-centre","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बना अस्तबल, बंधे हुए थे घोड़े और पसरी हुई थी गंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बना अस्तबल, बंधे हुए थे घोड़े और पसरी हुई थी गंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के हालात क्या हैं इसकी बानगी यहां आदर्श माने जाने वाले केन्द्र पर आसानी से देखें जा सकते हैं। यहां मरीजों के लिए सुविधाएं नहीं, बल्कि घोड़े बंधे हुए मिले।
ये आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है अलवर जिले के बहादुरपुर में। यहां बीती शाम चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां के हालात देखकर अधिकारी भौचक्के रह गए। इसका कारण यहां मरीजों की सुविधाओं की जगह घोड़े बंधे हुए मिले। डॉक्टर के क्वार्टर में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी सोते हुए पाए गए। क्वार्टर में बिजली भी पीएचसी के सरकारी कनेक्शन से तार खींचकर ले रखी थी। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बेड-गद्दे और चादर पीएचसी के इंडोर वार्ड की ले रखी थी। सीएमएचओ डॉ. घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी परिसर में कई घोड़े बांधकर लोगों ने इसे तबेला बनाया हुआ था।

Trending Videos
गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी
आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
- फोटो : amar ujala
वहीं, नवजात शिशु के लिए लगाए गए वार्मर को लेबर रूम में रखने के बजाय कंडम सामान में डाला हुआ था। सीएमएचओ डॉ. घनश्याम अग्रवाल ने पीएचसी में लगी बायोमेट्रिक मशीन का डाटा पेनड्राइव में ले लिया। जिसकी आज जांच की जा रही है। सीएमएचओ ने ने इसे गंभीर लापरवाही मांगते हुए डिप्टी सीएमएचओ एवं आदर्श पीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. हरिसिंह मीणा को नोटिस दिया है। वही, चार बार पीएचसी का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई नहीं करने पर भी बीसीएमओ डॉ. एम. एल. मधुकर और पीएचसी में व्यवस्था एवं लापरवाही के मामले में प्रभारी डॉ. अनुराग सिंह को नोटिस जारी किया गया है।