{"_id":"59671c884f1c1b2b0c8b4799","slug":"home-minister-of-rajasthan-denies-to-cbi-probe-abour-gangster-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल एनकाउंटर: गृहमंत्री ने कहा सीबीआई जांच करानी है तो कोर्ट जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपाल एनकाउंटर: गृहमंत्री ने कहा सीबीआई जांच करानी है तो कोर्ट जाएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल एनकाउंटर मामले में आज राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार सीबीआई जांच नहीं कराएगी। आनंदपाल के गांव में बुधवार को हुए बवाल के बाद से हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर के गांव सांवराद से लेकर प्रदेश की राजधानी जयपुर में बैठकों का दौर जारी है। जहां सरकार एक ओर गैंगस्टर के शव का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराने को लेकर प्रयासरत है। वहीं दूसरी और राजपूत समाज और आनंदपाल के परिजन अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
कटारिया ने कहा कि यदि सीबीआई जांच परिजन चाहते है तो कोर्ट जाएं। गृहमंत्री ने एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा कि पुलिस ने जो कार्रवाई की वह उचित है। वहीं उन्होंने आनंदपाल के एनकाउंटर पर राजनीति करने वाले नेताओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है गैंगस्टर के एनकाउंटर को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एनकाउंटर को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यदि एनकाउंटर सही है, तो सीबीआई जांच कराने में सरकार को क्या हर्ज है।