फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Higher education institutions will donate blood on P. Dayindayal Upadhyay's birth centenary day

पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी दिवस पर होगा रक्तदान 

Wed, 06 Sep 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 06 Sep 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Higher education institutions will donate blood on P. Dayindayal Upadhyay's birth centenary day
बैठक सम्पन्न - फोटो : Vishnu Sharma
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी दिवस पर प्रदेश की सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उच्च, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 सितम्बर को आयोजन करेगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की उपस्थिति में अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गत दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 सितम्बर को प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के 95 केंद्रों पर स्वैछिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से rakhtdata.org वेबसाइट पर आॅनलाइन संकल्पपत्र भरवाए जाएंगे और जन्मशताब्दी दिवस पर रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान का प्रमाण पत्र संबंधित संस्थान के प्राचार्य और ब्लड बैंक के अधिकारी के हस्ताक्षर द्वारा किया जाएंगे और जरूरत पड़ने पर केवल एक प्रार्थना पत्र पर रक्त जरूरत पड़ने पर लिया भी जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षो में तीन बार विशाल रक्तदान शिविर लगाए हैं, जिनसे 25 हजार 424 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed