फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   health department to send additional medical relief in flood affected areas of rajasthan

बाढ़ के बाद एक्शन में सरकार, 50 डॉक्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजे

Mon, 31 Jul 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
health department to send additional medical relief in flood affected areas of rajasthan
बाढ़ को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती सीएम राजे - फोटो : amar ujala
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि को देखते हुए राज्य सरकार अब पूर्ण रूप से एक्शन में आ गई है।
विज्ञापन



चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर प्रदेश के जोधपुर संभाग के जालोर व सिरोही में अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए जालोर जिले में 20 डॉक्टर्स एवं 20 नर्सिंगकर्मी तथा सिरोही जिले के लिए 5 डॉक्टर्स  व 5 नर्सिंगकर्मी भिजवाए गए हैं।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने सोमवार को प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं जरुरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्साकर्मियों की चिकित्सा संस्थानों में समय पर उपस्थिति, दवाईयों की आपूर्ति, चिकित्सा जांच के लिए आवष्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर और भिजवाए जा सकते हैं चिकित्सक

health department to send additional medical relief in flood affected areas of rajasthan
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र
गुप्ता ने बताया कि आगे भी यदि स्थितियां बिगड़ती है तो अन्य स्थानों पर चिकित्सा दल भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर संभाग के सभी जिलों में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयां व जांच के लिए सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

प्रमुख शासन सचिव ने बारिश से  प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की शुद्धता को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध कराने के निर्देष दिए हैं। जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग सेसमय समय पर पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी वहीं प्रभावित क्षेत्रों में एन्टीलार्वा गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed