फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Grand welcome for amit shah in jaipur

भाजपा के शहं'शाह' का शाही स्वागत, सड़कों पर उमड़े लोग

Fri, 21 Jul 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome for amit shah in jaipur
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला भव्य स्वागत के बीच दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचा। सड़कों के दोनों ओर से फूल वर्षा की गई और महिलाएं एक ही परिधान में नजर आईं।
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वे ई-लाईब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मीटिंगों का मैराथन सिलसिला प्रारंभ होगा। इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे अमित शाह जयपुर पहुंचे। इसके बाद भाजपा मुख्यालय तक के सफर में उनका आठ जगह स्वागत किया गया। राजस्थानी परंपरा में रंगे स्वागत सत्कार को देखकर अमित शाह भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क के दोनों अोर अमित शाह के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दी। कार्यकर्ताओं के हुजूम में विशेष आकर्षण था, बड़ी तादाद में आई भाजपा की महिला कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रंग के परिधान पहने इन महिला कार्यकर्ताओं ने शाह का परंपरागत ढंग से तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद जेएलएन सर्किल से लेकन डब्लयूटीपी और भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक शाह का फूल बरसाकर और नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित, कालबेलिया नृत्य भी

Grand welcome for amit shah in jaipur
अमित शाह का स्वागत
वहीं अमित शाह ने इसी बीच गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प भी अर्पित किए। अमित शाह के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस दौरान राजस्थान परम्परा के रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इनमें कालबेलिया नृत्य विशेष रहा।

गौरतलब  है कि अमित शाह तीन दिन जयपुर में रहेंगे व 14 मीटिंग में सम्मलित होंगे। आज शाह आधा दर्जन से अधिक बैठक करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अमित शाह शहर के प्रबुद्धजनों से भी मिलेंगे। वहीं जयपुर प्रवास के दौरान उनका अमित शाह साधु-संतों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed