{"_id":"63fc2d29d91bbd89a8010c16","slug":"governor-mishra-interacted-with-bsf-jawans-in-bikaner-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राज्यपाल मिश्र ने बीएसएफ के जवानों से किया संवाद, बोले- जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राज्यपाल मिश्र ने बीएसएफ के जवानों से किया संवाद, बोले- जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं
Mon, 27 Feb 2023 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:41 AM IST
सार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने बॉर्डर का विजिट कर बीएसएफ जवानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को खाजूवाला में बीएसएफ की यूनिट में तैनात जवानों से संवाद किया। राज्यपाल ने बॉर्डर का विजिट भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं है। इसी शौर्य के सामने प्रत्येक देशवासी नतमस्तक होता है। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करने का वे सदैव प्रयास करते हैं। इससे पूर्व लोंगेवाला बॉर्डर पर भी जवानों से संवाद किया है।
इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न प्रदेशों के जवानों से मुलाकात की और विविध प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न प्रदेशों के जवानों से मुलाकात की और विविध प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन