{"_id":"5a1d0ac54f1c1bc8678be5d7","slug":"government-to-give-six-ips-officers-mandatory-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार छह आईपीएस अधिकारियों को बैठाएगी घर, देगी अनिवार्य सेवानिवृति!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार छह आईपीएस अधिकारियों को बैठाएगी घर, देगी अनिवार्य सेवानिवृति!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब परफॉर्मेंस और ढीले रवैये रखने वाले अधिकारियों को सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृति देने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर करीब 22 आईपीएस अधिकारियों के नाम पर चर्चा हुई, जिसमें से छह अधिकारियों को बाहर निकालने की तैयारी करीब करीब हो चुकी है। उन्हें किसी भी समय अनिवार्य सेवानिवृति दी जा सकती है।
दरअसल, राजस्थान में मौजूद नौकरशाही के ढीले रवैये के चलते सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए आज सचिवालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी, डीओपी सेकेटरी, चीफ सेकेटरी मौजूद थे।
बैठक में ऐसे 22 आईपीएस अफसरों के नाम पर चर्चा हुई, जिन्हें इस कैटेगिरी में रखा गया था। उनके नाम पर चर्चा के बाद ऐसे छह नाम तय किए गए हैं, जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि प्रशासनिक मशीनरी को दुरुस्त कहने के लिए मौजूदा ब्यूरोकेसी को चुस्त दुरुस्त रखने की कवायद है. जिससे सरकार की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हो, साथ ही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके। इसके लिए जो इस प्लानिंग में फिट नहीं बैठते, उन अधिकारियों को सेवानिवृति दे दी जाएगी।