{"_id":"5945fd054f1c1b9f378b46ac","slug":"government-sold-kota-city-on-behalf-of-everyones-trust-said-shanti-dhariwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के भरोसे को ताक पर रखकर बिकाउ और गिरवी रख दिया कोटा:धारीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के भरोसे को ताक पर रखकर बिकाउ और गिरवी रख दिया कोटा:धारीवाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी की सरकार ने जनता के भरोसे और उम्मीदों को ताक पर रखकर कोटा शहर को बिकाउ और गिरवी रखकर बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार अपनी हर जिम्मेदारी से किनारा कर शहर को बेचने में लगी है, यह आरोप लगाया है पूर्व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने।
पूर्व मंत्री ने बयान जारी कर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंग्रेजो के जमाने में बना कोटा जंक्शन 300 करोड़ में बिकाउ है तो आईएल फैक्ट्री की तालाबंदी करवाकर बेचने की तैयारी है। इतना ही नही थर्मल पाॅवर प्लांट को भी बेचने के लिए सरकार कमर कस कर बैठी है।
धारीवाल का यह भी कहना है कि सरकार में ऐतिहासिक ईमारत अभेडा महल को भी बेचने की बेचैनी देखने को मिल रही है तो आरटीडीसी की ईमारतों को बेचने के लिए सरकार नजरें गढ़ाए बैठी है। जिस शहर का अपना वजूद है और देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता हो उस शहर को आखिर क्यों सरकार बेचने पर अमादा है। धारीवाल ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जनता अब जानना चाहती है कि सरकार की लिस्ट में और ऐसी कौन कौन सी चीजें है जिन्हें वो बेचना चाहती है।