Rajasthan : खाचरियावास बोले-मानेसर जानेवालों पर होनी चाहिए थी कार्रवाई, हम अपनों से लड़ना नहीं चाहते
गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि माहौल बनाया गया कि सीएम 19 विधायकों के हिसाब से बने, 102 विधायकों के हिसाब से नहीं। मीडिया की ओर से माहौल बनाकर कुर्सी पर कब्जा नहीं किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सियासी बवाल मचा हुआ है। गहलोत गुट के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास खुलकर सीएम गहलोत का समर्थन कर रहे हैं। वहीं अजय माकन ने विधायकों के बैठक में नहीं आने कार्रवाई की बात कही थी। इसको लेकर प्रतापसिंह खाचरियावास ने बयान दिया है।
प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि 2020 में मानेसर जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए थी। विधायक सोनिया गांधी के फैसले को मानने को तैयार हैं। दिल्ली मीडिया के जरिए धारणा बनाकर पीएम या सीएम की कुर्सी पर कब्जा नहीं किया जा सकता, इसके लिए संघर्ष करना होगा।
खाचरियावास ने कहा कि पर्यवेक्षकों को इतनी जल्दी नाराज नहीं होना चाहिए, उन्हें थोड़ी देर इंतजार करना चाहिए था। हम अपने ही लोगों से लड़ना नहीं चाहते। अगर धारीवाल जैसे वरिष्ठ नेता ने मुद्दे उठाए हैं तो पार्टी को उन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माहौल बनाया गया कि सीएम 19 विधायकों के हिसाब से बने, 102 विधायकों के हिसाब से नहीं। अशोक गहलोत का अध्यक्ष के लिए नामांकन का फैसला सोनिया गांधी पर है।