फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former minister says, GST kills people on inflation

पूर्व मंत्री बोले, जीएसटी से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी

Fri, 07 Jul 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Former minister says, GST kills people on inflation
जितेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप—प्रत्यारोप कर जुबानी जंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलवर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा लागू जीएसटी जनविरोधी है। सिंह ने कहा कि एक और जहां भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। वहीं, जीएसटी लागू कर लोगों पर महंगाई की मार डाली है। जितेंद्र सिंह ने 16 बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलवर में विभिन्न योजनाएं कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। जिनमें कोटकासिम में हवाई अड्डे की बात हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की बात, सरकार सभी मामलों में अब तक विफल साबित हुई है।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर अपना वोट बैंक बनाने में लगी हुई है। जिसका नुकसान आम जनता को हो रहा है। ऐसे हालात में कांग्रेस पार्टी एक माह के अंदर जिले के सभी मंडलों में जाकर लोगों को सरकार के दोहरे चरित्र से अवगत कराएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान सहित जिला प्रमुख रेखा राजू यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed