{"_id":"5a1fef5a4f1c1b3c3d8babf8","slug":"food-poisoning-in-chittorgarh-around-100-people-reached-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दावत बनी 'आफत', धरे गए 25 मिठाइयां बनाने वाले हलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत बनी 'आफत', धरे गए 25 मिठाइयां बनाने वाले हलवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
wedding
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसी शादी जहां 25 मिठाइयां बनी थीं, मेहमानों के पास कई ऑप्शन थे। शाम को शुरू हुआ भोज, जो रात होते होते लोगों की तबीयत खराब करने लगा। करीब सौ लोग अस्पताल पहुंच गए।
दरअसल, चित्तौडगढ़ शहर के गांधीनगर सेक्टर-2 में शादी समारोह के तहत बीती रात को आयोजित भोज में प्रदूषित मिठाइयां खाने से सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और जी-मिचलाने के हालात में इन सभी लोगों को आनन-फानन में स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां 80 लोगों को अलसुबह तक अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। एक साथ इतने मरीज देखकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

हलवाई हिरासत में और सेंपल लेब में पहुंचे
DINNER
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच हलवाइयों को हिरासत में लिया है। शादी समारोह में बने भोजन के सैम्पल संबंधित विभाग ने एकत्र किए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में बुधवार को पटवा समाज के एक विवाह समारोह का भोज हुआ था। समारोह में भोज के दौरान काफी भीड़ रही। इसी बीच इनमें से सौ से अधिक लोगों को अचानक चक्कर आने लगे।
कइयों को उल्टी तो कई दस्त की शिकायत भी हुई। इस पर आयोजकों ने तत्काल इन बीमार लोगों को एक-एक कर निकटतम अस्पताल पहुंचाया। इससे मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हो गई और कई खाना छोड़ अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। विवाह स्थल और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बाद में खुद पीएमओ भी अस्पताल पहुंचे और आपात स्थिति को देख सारे स्टाफ को बुला लिया।

हालत ज्यादा बिगड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची
food poisoning
- फोटो : File
बताया गया है कि कइयों की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। सुबह तक अस्पताल में उपचार जारी था। करीब अस्सी से अधिक लोग उपचारत थे, जबकि चिकित्सा विभाग और पुलिस फूड पॉइजनिंग के शिकारों पर नजर रखे हुए थे।
शादी समारोह में भोजन के दौरान लोगों के अचानक चक्कर आने और उल्टी-दस्त की शिकायत की सूचना ज्योंही पुलिस को मिली तो पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस और संबंधित विभाग के दल ने जांच में पाया है कि यहां पकाए गए लजीज भोजन में करीब 25 तरह की मिठाइयां बनाई गई थी।