{"_id":"59d905bb4f1c1bcd538b63bd","slug":"firing-on-banswara-anjuman-sadar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में अंजुमन सदर की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में अंजुमन सदर की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
बांसवाड़ा के अंजुमन सोहराब खान पर आज शाम अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब छह बजे सोहराब खान पर यह फायरिंग हुई। इसके बाद उन्हें वहां एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात करीब सवा 10 बजे उनकी मौत हो गई।
उधर, इस घटना के बाद बांसवाड़ा अंजुमन सदर के निवास और उदयपुर में अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए दोनों ही जगहों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। हमलावारों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। ये सभी बाइक पर सवार हो कर आए थें और अंधाधुंध फायरिंग कर वहां से भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस ने मिटिंग भी की है।

Trending Videos
पहले भाई पर हुआ था हमला
मर्डर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पुलिस का कहना है कि अंजुमन सदर पर यह हमला आपसी रंजिश के चलते हुए है। गौरतलब है कि इससे पहले सोहराब खान के भाई हुसैन खान उर्फ अब्बू लाला पर भी करीब चार साल पहले हमला हुआ था। उस वक्त वे भी अंजुमन सदर थे।
पुलिस को आज सुबह तक हमलावारों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है हालांकि पुलिस का दावा है कि उसे इस हमले को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ सुराग लगा है। एहतियात के तौर पर बांसवाड़ा के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।