{"_id":"59ec1b284f1c1b6d548b8405","slug":"fire-broke-out-in-an-overloaded-traula-driver-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर पलटे ओवरलोडेड ट्रोले में लगी आग,जिंदा जला ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़कर पलटे ओवरलोडेड ट्रोले में लगी आग,जिंदा जला ड्राइवर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़-माचाडी मार्ग पर झरना के पास एक ओवरलोडेड ट्रोला सुरक्षा दीवार तोड़ कर नाले मे पलट गया। जिससे ट्रोला में भीषण आग लग गई और मौके पर आग को काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया लेकिन गाड़ी में पानी खत्म होने से आग पर करीब डेढ़ घंटे तक काबू नही किया जा सका। इसके बाद दोबारा फायर गाड़ी ओर टेंकरो की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना की सूचना के बाद राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची । बताया गया है कि ट्रक में आग लगने से उसका चालक जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने उसका झुलसा हुआ शव ट्रोले की केबिन में से।निकाला लेकिन उसकी अभी तक शिनाख्त नही हुई है। ट्रोले मे टाईल्स व कुंडे के प्लास्टिक के ढक्कन भरे हुए थे।