{"_id":"5a9138de4f1c1b2d068b85f4","slug":"farmer-protest-chakka-jam-postponed-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों का चक्काजाम स्थगित, आंदोलनकारियों ने की अब ये नई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का चक्काजाम स्थगित, आंदोलनकारियों ने की अब ये नई घोषणा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रस्तावित चक्काजाम किसान नेताओं की रिहाई के बाद स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सीकर के रामू का बास में चल रहा हाईवे जाम भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा पर पड़ाव डालने के लिए जयपुर कूच किया था। इस दौरान इन्हें जयपुर की सीमा पर रोक दिया गया था और किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद किसानों ने सीकर के रामू का बास में पड़ाव डालकर हाईवे जाम कर दिया और शनिवार से प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी दी थी। यह मामला शुक्रवार को राज्य विधानसभा में भी उठा था। इसके बाद गृहमंत्री ने गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा करने का बयान दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात किसान नेता अमराराम रिहा होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद चक्काजाम आंदोलन वापस ले लिया गया। रामू का बास से भी पड़ाव हटा दिया गया है। इस पड़ाव के कारण दो दिन से खाटू श्याम जी मेले में आने वाले यात्री खासा परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
जारी रहेगा आंदोलन, अब ये होगा
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
रिहाई के बाद पूर्व विधायक व किसान महासभा के राष्ट्रीय अमराराम ने कहा किसान आंदोलन जारी रहेगा। राज्य में संपूर्ण कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को किसानों के हित में लागू किया जाना चाहिए।
अमराराम के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत विधायकों और मंत्रियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
अमराराम के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत विधायकों और मंत्रियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।