{"_id":"596210184f1c1ba7688b482a","slug":"farm-owner-stopped-rub","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के फेर फंसा RUB, खेत मालिक ने रोका गांव का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के फेर फंसा RUB, खेत मालिक ने रोका गांव का रास्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
पहले खेत से होकर जा रहे रास्ते में रेलवे अंडर ब्रिज बनाने दिया और अब नापजोख में गफलत का आरोप लगाते हुए किसान ने रास्ता बंद कर दिया।
मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है। यहां सूरतगढ़ के बिरथवाल पुलिस चौकी के पास एनएच 62 के पास रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण हाल में कराया गया है। है। आरयूबी के रास्ते में एक खेत आ रहा था। खेत मालिक के साथ समझाईश के बाद आरयूबी बना दिया गया। बताया जा रहा है कि आरयूबी के लिए 24.5 फुट की सहमति बनी थी।
अब खेत मालिक पैमाइश में गड़बड़ी होने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि पैरमाइश गलत हुई है, जिसके कारण उसने रास्ता बंद कर दिया है। खेत मालिक ने कांटों की बाड़ और बल्ली फंटे से रास्ता बंद कर दिया।
ऐसे में तैयार आरयूबी बंद होने से एक तरफ सरकार की ओर से खर्च किए गए लाखों रुपए व्यर्थ होते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गांव के लोगों को भी लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।