{"_id":"597a01724f1c1bd9268b45af","slug":"fake-ghee-was-traded-in-the-house-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रहा था नकली घी का कारोबार, पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रहा था नकली घी का कारोबार, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
जब्त माल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के उद्योग नगर इलाके के प्रेम नगर द्वितीय के एक मकान में चल रहे नकली घी के कारोबार का आज भंडाफोड़ हुआ है।
उद्योग नगर थानाधिकारी लाकेन्द्र पालीवाल ने दिनेश त्यागी और रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए नकली घी का कारोबार कर रहे खुद मकान मालिक बृजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 20 किलो नकली घी बरामद किया है जो मिलावट करके देशी की तरह बनाया गया था। संचालक इसी घी को ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में बेचता था। पुलिस ने मौके से एक हजार किलो घी का कच्चा माल भी बरामद किया है।
साथ ही पुलिस ने घी को तैयार करने वाली सामग्री और पैकिंग मशीन सहित ब्रांडेड कंपनियों के रेपर व खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी बृजेश गुप्ता से पूछताछ कर रही है कि अब तक उसने बाजार में कितना माल सप्लाई किया है और किस व्यापारी को कितना माल बेचा है।