{"_id":"641499d6d253ed22480c6e75","slug":"ex-cm-vasundhara-raje-reaction-on-announcement-of-new-districts-in-rajasthan-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: नए जिलों की घोषणा पर बोलीं वसुंधरा, राज्य सरकार की नई घोषणाएं व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: नए जिलों की घोषणा पर बोलीं वसुंधरा, राज्य सरकार की नई घोषणाएं व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति
Fri, 17 Mar 2023 10:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:19 PM IST
सार
वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नए जिले बनाने के लिए राजस्थान के पूरे आर्थिक तंत्र को दांव पर लगा दिया है। इसका खामियाजा आने वाले वर्षों में प्रदेश और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए कांग्रेस सरकार ने नए जिले बनाने की प्रक्रिया में कई तथ्यों को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नई घोषणाएं अपने व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति करने का प्रयास भर हैं। इस कोशिश में उन्होंने राजस्थान के पूरे आर्थिक तंत्र को दांव पर लगा दिया है। इसका खामियाजा आने वाले वर्षों में प्रदेश और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
'कई महत्वपूर्ण तथ्यों को किया नजरअंदाज'
वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि नए जिले बनाए जाने की प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया गया है। इस कारण नए जिले बनने से होने वाली सुगमता के बजाय जनता को प्रशासनिक जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के चिंताजनक राजकोषीय संकेतकों को मुख्यमंत्री जी ने ताक पर रखकर बजट का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन