{"_id":"59c7768c4f1c1bb0688b62b0","slug":"engineers-beaten-up-by-villagers-after-they-tried-to-stop-power-theft-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने गई टीम का किया ये हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने गई टीम का किया ये हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी की शिकायत पर मौके पर पहुंची बिजली कम्पनी की टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा। बिजली चोरी कर रहे लोगों ने टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया।
यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना अंतर्गत रायबका गांव की है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर चोरी पकड़ने के लिए 10 लोगों की टीम गई थी, जिसमें दो जेईएन और बाकी टेक्नीशियन थे। टीम मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने हमला कर दिया। टीम पर लाठी और पत्थरों से हमला किया। इस पर टीम उल्टे पांव लौट आई।
इस हमले में तीन टेक्नीशियन सहायक कर्मचारी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया। जेईएन दिलीप मीणा और घायल रघुवीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 6:00 बजे की है। हमले में रघुवीर सिंह के अलावा मुकेश बैरवा और नरेश सैनी घायल हुए है। बिजली कर्मचारियों ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।