फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Education Minister's instructions for delivering books in schools

स्कूल में नहीं पहुंची किताबें, मंत्री ने दी सख्त हिदायत

Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Education Minister's instructions for delivering books in schools
वासुदेव देवनानी
राजस्थान में शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, पर स्कूलों में किताबों की कमी की शिकायतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। इन्हीं पर रोक लगाने के लिए शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकें आवश्यक रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने जिलों मे पाठ्यपुस्तक मंडल डिपो से नोडल अधिकारी के जरिए पुस्तकें विद्यालयों में पहुंचवाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि इस सबंध में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होनें कहा कि किसी स्तर पर यदि विद्यालय में प्रकाशित पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंचती है तो इसके जिम्मेदार अधिकारी एवं कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


देवनानी ने सोमवार को विद्यालयों में पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में पाठ्यपुस्तक मंडल सचिव नलिनी कठोतिया से जानकारी भी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी भी पुस्तकें यदि किसी विद्यालय में नहीं पहुंची है तो यह गंभीर बात है और इस संबंध में किसी भी शिकायत और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed