फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Education Minister inspected schools in ajmer

गजब! मास्टरजी की बाइक बरामदे में मिली तो प्रिंसिपल के कमरे में मिला आईना

Sat, 01 Jul 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inspected schools in ajmer
औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala
बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों की है यदि वही अनुशासन में नहीं रहें तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही नजारा आज सरकारी स्कूलों में देखने को मिला।
विज्ञापन


हकीकत अजमेर जिले से जुड़ी हुई है जहां शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ‘मिनिस्टर आॅन व्हील’ कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। देवनानी ने यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीर और बलवन्ता में गए तो उन्हें कई तरह लापरवाही एवं खामियां दिखाई दी। बीर में स्थित स्कूल में एक लिपिक बिना सूचना के अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल स्टाफ ने अपने वाहन निर्धारित स्टैण्ड के बजाए स्कूल के बरामदे में खड़े कर रखे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम खुद नियम नहीं मान रहे तो विद्यार्थियों को क्या सीख देंगे।
विज्ञापन


पेयजल टंकी में लम्बे समय से सफाई नहीं होने पर भी कर्मचारियों को फटकार लगायी। साथ ही, शौचालय पर लगा ताला खुलवाने के निर्देश दिए।  इसके बाद शिक्षा राज्यमंत्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलवंता पहुंचे। यहां भी एक लिपिक बिना बताए गैर हाजिर मिला। साथ ही, शौचालयों में पर्याप्त सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल में सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाने वाला आईना ढुंढवाया तो वह प्राचार्य के कक्ष में मिला। इस पर उन्होंने कहा कि आईना स्टाफ के साथ विद्यार्थियों के लिए भी है। अब दोनों स्कूलों में खामियों पर संबंधित शाला प्रधान को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलवाकर कहा कि सभी लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र के किसी भी स्कूल में खामियां नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को भूरी एवं कत्थई रंग की नई यूनिफाॅर्म पहनना अनिवार्य है। विद्यार्थी किसी भी दुकान से कपड़ा लेकर यूनिफाॅर्म सिलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed