फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   due to heavy rains, the situation will get worse in three districts

मंत्री ने कहा- तीन जिलों में हालत विकट, मुख्यमंत्री सहायता कोष से देंगे मदद

Tue, 25 Jul 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 25 Jul 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
due to heavy rains, the situation will get worse in three districts
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल जोधपुर प्रवास पर - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्रियों ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में कमान सम्हाल ली है।
विज्ञापन


राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश ने कुछ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई बांध और तालाब लबालब हो गए है। कुछ जगह बांध टूटने से घरों में पानी भर गया है और लोग छतों पर शरण लेकर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहे है। 

जोधपुर प्रभारी व प्रदेश के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल आज जोधपुर पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोयल ने कहा कि जोधपुर शहर और जिले में बारिश ज्यादा नहीं है और यहां बारिश के दौरान डूबने से दो-तीन लोगों की मौतें हुई है। वह भी उनकी लापरवाही से हुई है। आपदा के तहत मुख्यमंत्री सहायता कोष ने उनके परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि संभाग के बाडमेर, सांचौर और जालोर में ज्यादा बारिश से हालात खराब हुए है। कई गांवों में बारिश का पानी भर गया है। बचाव राहत कार्य निरंतर रूप से जारी है।एनडीआरएफ की टीमें मौके पर भेजी गई है। हैलीकॉप्टर की मदद से भी पानी में फंसे लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। आज अभी तक करीब 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पटवारी और पुलिस के जवान बचाव राहत कार्यो में जुटे

due to heavy rains, the situation will get worse in three districts
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल जोधपुर प्रवास पर - फोटो : Amar Ujala
सुरेंद्र गोयल ने कहा कि  मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति को निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला कलेक्टर से लेकर पटवारी और पुलिस के जवान भी पूरी तरह से बचाव राहत कार्यो में जुटे है। लोगों को राहत पहुंचाने के साथ ही खाने के पैकेट भी भिजवाए जा रहे है। साथ ही लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ जुटी है। 

उन्होंने कहा कि बाड़मेर व जालोर जिले में अच्छी बारिश हुई है, जो सौभाग्य की बात है। अच्छी बारिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में बारिश के भरने से परेशानी हो रही है। इसको लेकर प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ जुटा हुआ है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। इसके बाद मंत्री जोधपुर से सीधे बालोतरा बाड़मेर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed