{"_id":"5933c8c34f1c1b3655bdaac7","slug":"drowning-in-fatehsagar-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतहसागर में फिर डूबा बच्चा, एक सप्ताह में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतहसागर में फिर डूबा बच्चा, एक सप्ताह में दूसरी घटना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
खुशवंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर शहर की सुप्रसिद्ध झील फतहसागर में एक सप्ताह में डूबने की दूसरी घटना सामने आई है। रविवार को देवाली के खुशवंत की डूबने से मौत हो गई।
शहर के देवाली क्षेत्र निवासी खुशवंत सिंह की रविवार सुबह झील में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुशवंत ट्यूब पहनकर तैर रहा था। तभी अन्य किशोर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे खुशवंत का ट्यूब निकल गया और वह डूब गया। हादसे के तत्काल बाद साथी युवक झील में उसे तलाशने में लग गए। उसके साथ तैर रहे अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और दो घंटे के अथक प्रयास के बाद शव का बाहर निकाला। मौके पर गोताखोर के साथ निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी मौके पर पहुंचे।
शहर के लोगों ने मौके पर ही निगम के महापौर से झील गार्ड जैसी कोई व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने शहर की झीलों पर झील गार्ड का गठन करने की मांग की, ताकि ऐसे हादसों में कमी लाई जा सके। इस दौरान नगर निगम महापौर ने कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानों की लापरवाही को लेकर लताड़ भी लगाई।