{"_id":"5940a9848664197b5d8b486d","slug":"drdo-successfully-test-nag-missile-in-pokhran","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग मिसाइल ने चार किलोमीटर दूर खड़े टैंक को उड़ाया, जानें कहां..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग मिसाइल ने चार किलोमीटर दूर खड़े टैंक को उड़ाया, जानें कहां..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेश में ही निर्मित फायर एण्ड फॉरगेट नाग मिसाइल का मंगलवार को जैसलमेर के पोकरण में सफल परीक्षण किया गया। थर्ड जनरेशन नाग मिसाइल ने चार किलोमीटर दूर लक्ष्य के लिए निर्धारित एक टैंक को उड़ाया।
विज्ञापन
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार परीक्षण के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। इसके लिए डीआरडीओ व सेना से जुड़े अधिकारी कई दिनों से पोकरण फायरिंग रेंज में डेरा डाले हुए थे। गौरतलब है कि इसी मिसाइल का पिछले वर्ष बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन उसमें कुछ तकनीकि खराबी के चलते परीक्षण सफल नहीं रहा था। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह बहुत ही आधुनिक मिसाइल है। इस तरह की मिसाइल कुछ ही देशों के पास है।
विज्ञापन
मिसाइल से जुड़ी ज्यादा जानकारी के अनुसार राडार गाइड यह इस मिसाइल में टारगेट को फीड कर इसे दागा जाता है। नाग मिसाइल के परीक्षण में डिफेंस लैब जोधपुर का भी सहयोग रहा।