फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   donkey fair in jaipur, salman and shahkukh also here

'करीना'-'कटरीना' के बीच 'सलमान' बने पसंद, 'शाहरुख' यहां भी मायूस

Thu, 28 Sep 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
donkey fair in jaipur, salman and shahkukh also here
डेमो इमेज
नाम भले ही कितना ही बड़ा हो लेकिन यहां 'शाहरुख' को खरीदने वाला कोई नहीं है। 'सलमान' को खासा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल यह अनोखा मामला जयपुर के पास चल रहे गर्दभ मेले का है। जयपुर से करीब दस किलोमीटर दूर गोनेर रोड स्थित भावगढ़ बंध्या में तीन दिवसीय गधा मेला आयोजित किया गया है।खलखाणी माता गर्दभ मेले में देश के अलग अलग इलाकों से गधे और घोड़े आए हैं।

इस मेले में गधों का नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखा गया है। 'सलमान' की कीमत पांच हजार रुपए तक की गई है। 'सलमान' को देखने वाले खरीदारों की कमी भी नहीं है। मायूसी वाली बात यह है कि 'शाहरुख' नाम के गधे को लोग पसंद नहीं कर रहे, उसे खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इनके अलावा 'करीना', 'कटरीना' भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

जुड़ी है ये अनोखी बात भी

donkey fair in jaipur, salman and shahkukh also here
Donkey - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
श्री खलखाणी माता मानव सेवा संस्थान के संरक्षक ठाकुर उम्मेद सिंह राजावत ने बताया कि यहां घोड़ों और गधों की सौन्दर्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समिति अध्यक्ष भगवत सिंह राजावत ने बताया कि इसी दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

गधों के इस मेले से एक अजीब बात और जुड़ी है जिसके चलते राजनेता मेले का उद्घाटन करने नहीं आते। कहा जाता है कि मेले में आने वाले राजनेताओं का राजनीतिक करियर दांव पर लग जाता है। यही कारण है कि राजनेता इस मेते के उद्घाटन में आने से बचते हैं, वहीं दूसरी तरफ आयोजकों के सामने परेशानी बन जाती है कि उद्धाटन किससे करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed