फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doctors' Vacation Cancell in rajasthan

डॉक्टरों को एक महीने नहीं मिलेगी छुट्टियां, सरकार ने लिया फैसला

Wed, 06 Sep 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Doctors' Vacation Cancell in rajasthan
कालीचरण सर्राफ
राजस्थान में बढ़ते स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। आज चिकित्सा मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन


राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर प्रदेश में मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ये आदेश मेडिकल काॅलेजों में कार्यरत सभी चिकित्सकों पर लागू होंगे। आदेश के अनुसार सभी चिकित्सकों के अवकाश आगामी एक माह के लिए निरस्त किए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव आनन्द कुमार ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

अब तक 22 डॉक्टर भी चपेट में

Doctors' Vacation Cancell in rajasthan
Swine Flu
इससे पहले अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्साधिकारियों की बैठक में भी चिकित्सा मंत्री ने डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि
स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा भी अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसकी जांच रिपोर्ट भी सात घंटे में मरीज को मिल सकेगी।

गौरतलब है कि राजस्थान में अभी तक 22 ​चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। वहीं, स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या इस वर्ष करीब 1000 तक पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकाड़ा 90 को पार कर चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed